Breaking News

IGNOU Admission 2025: इग्नू ODL कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फॉर्म भरने से पहले जरूरी जानकारी

इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2025 के अकैडमिक सत्र के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें (Registration For IGNOU Admission 2025)

  1. सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  4. अंत में सबमिट बटन दबाएं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents For IGNOU Admission)

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर/सिग्नेचर
  • शैक्षणिक योग्यता
  • अनुभव सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)

UGC के दिशा-निर्देश (UGC Guidelines For ODL Courses)
यूजीसी के नियमों के अनुसार, ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को अपना DEB ID बनवाना होगा। इसके बाद ही वह नामांकन के लिए योग्य होंगे। इसके साथ ही, छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर भी आवेदन कर सकते हैं।

DEB ID और UGC की नई प्रक्रिया
ओडीएल कोर्सेज में दाखिला लेने से पहले छात्रों को UGC DEB पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एक वर्चुअल DEB ID तैयार होगी, जिससे छात्र की प्रगति और कोर्स से जुड़ी जानकारी ट्रैक की जाएगी।

About admin

Check Also

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, अलवर में 6,549 छात्र दे रहे परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?