Breaking News

IND vs ENG टेस्ट: मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच बहस, अंपायर तक पहुंची बात

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर गरमागर्मी देखने को मिली। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट के बीच तीखी बहस हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।

पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब सिराज ने डकेट को एक बाउंसर गेंद फेंकी। डकेट कुछ कहते नज़र आए और सिराज ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच कुछ देर तक जुबानी जंग चलती रही। इसके बाद डकेट ने अंपायर से सिराज की शिकायत कर दी। इस बहस के कारण खेल कुछ समय के लिए रुका रहा और अंपायरों को खिलाड़ियों को शांत कराना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब सिराज का किसी खिलाड़ी से टकराव हुआ हो, वह मैदान पर अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते हैं।

मैच का दूसरा दिन वैसे भी रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन सिराज और डकेट की यह बहस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गई है। क्रिकेट फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?