Breaking News

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को दिया 374 रन का बड़ा लक्ष्य, जायसवाल ने जड़ा शतक, आकाशदीप, जडेजा और सुंदर ने जड़ी फिफ्टी

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया।

यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में शानदार शतक जड़ा, वहीं आकाशदीप, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ओवल की पिच पर अब तक टेस्ट मैच में 300 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य कभी भी हासिल नहीं हुआ है। ऐसे में भारत को जीत की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी है कि वो इंग्लैंड की टीम को जल्द आउट कर मैच और सीरीज अपने नाम करें।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?