Breaking News

BPSC 70वीं प्रीलिम्स में 3 प्रश्न रद्द, जानें कैसे मिलेंगे अंक

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही 4 जनवरी को हुई एक परीक्षा सेंटर के लिए भी आंसर-की जारी की गई है। इस परीक्षा में तीन प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है, और इन रद्द प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से दिए जाएंगे।

कौन से प्रश्न हुए रद्द?

  • सेट-I: प्रश्न 13
  • सेट-J: प्रश्न 05
  • सेट-K: प्रश्न 28
  • सेट-L: प्रश्न 20

इन तीन प्रश्नों के लिए आयोग ने स्पष्ट किया कि इनका कोई सही उत्तर नहीं था, इसलिए इन्हें रद्द कर दिया गया।

आपत्ति दर्ज करने का मौका

अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की पर आपत्ति है, तो वह 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आयोग इन आपत्तियों की जांच करेगा और अंतिम आंसर-की जारी करेगा। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम भी इस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जो फरवरी 2025 में घोषित होने की संभावना है।

रद्द किए गए प्रश्नों के बारे में स्पष्टीकरण:

  1. सेट-I: प्रश्न 13 – कर्क रेखा बिहार से पहले गुजरती थी, अब यह झारखंड से होकर गुजरती है, इस पर कोई सही विकल्प नहीं था।
  2. सेट-J: प्रश्न 05 – उत्तराखंड के अलग होने के बाद उत्तर प्रदेश में बर्फबारी नहीं हुई, इस पर भी कोई सही विकल्प नहीं था।
  3. सेट-K: प्रश्न 28 – 2023 में कोई जनगणना नहीं हुई, 2023 के आंकड़े केवल अनुमान थे।

BPSC ने इन रद्द प्रश्नों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है।

About admin

Check Also

कोचिंग विवाद: खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत, फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड को भी बेल

कोचिंग विवाद में खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत! फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?