Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम डे पर आज पर्यटकों को फ्री एंट्री: जयपुर में लोक कलाकार करेंगे परफॉर्म, राजस्थानी परंपरा से होगा स्वागत

आज अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम डे के मौके पर जयपुर सहित पूरे प्रदेश के सभी म्यूजियम में पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलेगी। देशी और विदेशी मेहमानों का स्वागत राजस्थानी परंपरा से माला पहनाकर और तिलक लगाकर किया जाएगा। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर राजस्थानी लोक कलाकार विशेष परफॉर्मेंस देंगे।

जयपुर के आमेर महल, हवामहल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट समेत अन्य सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलेगी। सुबह से ही पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में ‘क्रूसेडर्स फॉर कल्चर’ नामक विशेष कार्यक्रम होगा। जंतर-मंतर में ज्योतिषविद यंत्रों के बारे में जानकारी देंगे और शाम 7 बजे आकाश दर्शन होगा।

इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ म्यूजियम ने 1977 में सबसे पहले म्यूजियम डे मनाना शुरू किया था। इसका मकसद संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। 1983 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पर एक प्रस्ताव पारित किया। तब से हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम डे मनाया जाता है। 1992 से इसे हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है “शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय”।

About admin

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?