Breaking News

अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट

अंबिकापुर और सरगुजा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण पूरे संभाग में तापमान में गिरावट हो रही है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 9.7 डिग्री था। लगातार गिरते पारे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, और लोग गर्म कपड़े पहनकर अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक ए.एम. भट्ट के अनुसार, इस साल कड़ाके की ठंड की संभावना है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2014 में तापमान 9.9 डिग्री और 9.6 डिग्री तक गिरा था, लेकिन तब से नवंबर महीने में तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। हालांकि इस बार 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुष्क हवाओं और कम वायुमंडलीय नमी के कारण तापमान गिरा है।

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि इस बार नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री से नीचे गिरा है, जो कई वर्षों बाद हुआ है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

About admin

Check Also

बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया…97 हजार लोग प्रभावित, अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर

अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर! बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया; 97 …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?