वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मैच हारे बिना सेमीफाइनल में पहुंची थी।
इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहते, क्योंकि उनके लिए देश सबसे पहले है। इस वजह से भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से मुकाबला नहीं खेला था। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, शाहिद अफरीदी को भरोसा था कि अब इंडिया पीछे नहीं हटेगा।
सेमीफाइनल से पहले अफरीदी ने कहा था – “पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है, अब इंडिया पता नहीं किस मुंह के साथ खेलेगा, लेकिन खेलेगा हमारे साथ ही।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अफरीदी को लग रहा था कि अब भारत कोई बहाना नहीं बनाएगा क्योंकि मुकाबला सेमीफाइनल जैसा बड़ा है।
भारतीय टीम ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि उनके लिए राष्ट्र सबसे पहले आता है। खिलाड़ियों ने यह फैसला देश के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया।
कई फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले की तारीफ की, वहीं कुछ लोग अफरीदी के बयान को लेकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसे बयानों से खेल की भावना को ठेस पहुंचती है।
CHANNEL009 Connects India
