टिकटों की बुकिंग तेजी से चल रही
अरिजीत सिंह के 19 अप्रैल को होने वाले लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। शो की तारीख तय हुए करीब एक हफ्ता हो गया है। पिछले 7-8 दिनों में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड कैटेगरी के टिकट दो अलग-अलग साइट्स पर बुक हो रहे हैं। अब तक लगभग 50 से 70 प्रतिशत टिकट बुक हो चुके हैं।
प्रीमियम कैटेगरी में सीट बुकिंग का हाल
डायमंड सीट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है, जिसमें 60 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। प्लेटिनम कैटेगरी में 45 हजार (44,999) रुपये के टिकटों में 70 प्रतिशत और 14 हजार रुपये के टिकटों में करीब 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई है।
गोल्ड कैटेगरी में दर्शक खड़े होकर शो का आनंद ले सकते हैं, जहां 7 हजार (6,999) रुपये प्रति व्यक्ति के टिकट उपलब्ध हैं।
कॉन्सर्ट में हाईटेक इंतजाम
-
एलईडी स्क्रीन:
कॉन्सर्ट में हाई रिजोल्यूशन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जो वॉच आउट सॉफ्टवेयर से प्रोग्राम होगी। इस स्क्रीन पर एक साथ कई अलग-अलग विषय (सब्जेक्ट) दिखाए जा सकेंगे। -
इंटेलीजेंट लाइट:
शो में ऐसी खास लाइट्स का उपयोग होगा जो अरिजीत को पहचान कर खुद-ब-खुद फॉलो करेंगी। आर्टिस्ट के स्टेज पर मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए लाइट्स पहले से प्रोग्राम की जाएंगी। -
एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी:
साउंड सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सेट किया जाएगा। यह तकनीक दर्शकों के पूरे दायरे को मापेगी और जहां आवाज नहीं पहुंच रही होगी, वहां साउंड अपने आप एडजस्ट हो जाएगा, जिससे सभी को बेहतरीन म्यूजिक अनुभव मिलेगा।
CHANNEL009 Connects India
