Breaking News

अलवर और मत्स्य नगर आगार में 51 रोडवेज बस चालकों की भर्ती

अलवर। राजस्थान रोडवेज में 51 नए बस चालक भर्ती किए जाएंगे। ये भर्ती एक साल के अनुबंध पर होगी।

भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगा मौका

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों को भूतपूर्व सैनिक चलाएंगे। सरकार ने फैसला किया है कि राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्थाओं या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से चालकों की भर्ती की जाएगी।

51 आगारों में 1200 चालकों की भर्ती

राजस्थान रोडवेज प्रदेशभर के 51 आगारों में कुल 1200 चालकों की भर्ती करेगा। यह भर्ती ई-बोली प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

अलवर और मत्स्य नगर को भी मिलेगा लाभ

इस भर्ती के तहत अलवर जिले के अलवर और मत्स्य नगर आगार में 51 चालक नियुक्त किए जाएंगे। राजस्थान रोडवेज जयपुर मुख्यालय की उप महाप्रबंधक (प्रशासन) निशा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

About admin

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?