Breaking News

इंतजार खत्म: CET स्नातक की आंसर की 20 नवंबर को होगी जारी

जयपुर।
समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर की परीक्षा की आंसर की का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया है कि CET स्नातक परीक्षा की आंसर की 20 नवंबर को जारी की जाएगी।

बता दें कि यह परीक्षा 27 और 28 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।

सीनियर सेकेंडरी CET की आंसर की दिसंबर में

CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 22 से 24 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 5 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है।

About admin

Check Also

कोचिंग विवाद: खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत, फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड को भी बेल

कोचिंग विवाद में खान सर समेत 6 लोगों को अग्रिम जमानत! फायरिंग के आरोपी बॉडीगार्ड …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?