Breaking News

इंदौर-खंडवा हाईवे से हैदराबाद की दूरी होगी कम

मध्यप्रदेश (MP News): इंदौर-खंडवा हाईवे का निर्माण तेज़ी से हो रहा है, जिससे हैदराबाद की दूरी 6 घंटे तक कम हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर एयरपोर्ट पर एनएचएआई अधिकारियों से हाईवे प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

हाईवे का काम जल्द होगा पूरा

एनएचएआई ने बताया कि हाईवे का अधिकतर काम पूरा हो चुका है, और बाकी का काम भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा। जनवरी में भी गडकरी ने इस हाईवे का हवाई निरीक्षण किया था और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा था।

हैदराबाद जाने में लगेगा कम समय

यह हाईवे बनने से इंदौर से हैदराबाद तक की यात्रा आसान और तेज़ हो जाएगी। पहले की तुलना में यात्रा का समय 5 से 6 घंटे कम हो जाएगा। इसके अलावा, पीथमपुर में बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का काम भी तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं

यह हाईवे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?