Breaking News

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर डीएम पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

जौनपुर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कोर्ट के आदेश का पालन न करने के कारण लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि यह जुर्माना राशि 18 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा की जाए।

यह कार्रवाई एक याचिका के आधार पर की गई थी, जिसमें जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के दीपकपुर निवासी सुरेंद्र ने प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। उनका आरोप था कि प्रधान ने बिना विकास कार्य किए ही रुपये पास करा लिए। जब इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सुरेंद्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

कोर्ट ने जौनपुर डीएम से इस मामले में जवाब मांगा था, लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर यह जुर्माना लगाया गया। कोर्ट ने यह भी कहा कि डीएम इस राशि को दोषी अधिकारियों के वेतन से भी वसूल सकते हैं।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?