📍 Live Updates – 15 जून 2025
▶️ जंग नहीं थमेगी जल्दी, कई हफ्तों तक चलने के आसार
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायली अधिकारियों का मानना है कि ईरान-इजरायल संघर्ष केवल कुछ दिनों का मामला नहीं है, यह कई हफ्तों तक चल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से इस सैन्य अभियान को सैद्धांतिक समर्थन भी प्राप्त है।
इजरायली अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अभियान अभी अपने शुरुआती चरण में है और इसका उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमता को कमजोर करना है।
🛑 तेहरान में भारी तबाही, “तेहरान जल रहा है”: इजरायली मंत्री
इजरायली रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज ने तेहरान में ईंधन डिपो पर किए गए हमलों के बाद कहा, “तेहरान जल रहा है।” उनके साथ साझा किए गए वीडियो में धुएं के गुबार और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि ईरानी सरकार ने दावा किया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
🚨 तेल अवीव पर मिसाइल हमला, इमारतें ध्वस्त
शनिवार देर रात तेल अवीव की एक आठ मंजिला रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरने से भारी नुकसान हुआ। राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की 10 टीमें मौके पर मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, कई अन्य रिहायशी इलाकों पर भी हमले हुए हैं, जिसमें दर्जनों नागरिक घायल हुए हैं।
💥 हूतियों का दावा: ईरान के साथ मिलकर किया इजरायल पर हमला
यमन स्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के साथ संयुक्त रूप से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह पहली बार है जब हूतियों ने ईरान के साथ सीधे गठबंधन की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है।
⚠️ इजरायल-मिस्र सीमा पर सायरन, ड्रोन घुसपैठ की आशंका
साउथ इजरायल के एजुज शहर में शनिवार रात सायरन बजाए गए। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की जा रही है। इसी तरह ईलाट और जॉर्डन घाटी क्षेत्र में भी सायरन की आवाजें सुनी गईं।
🧨 अब तक क्या हुआ – संक्षिप्त विवरण
-
ईरान में हताहत: 215 मौतें, 700 से ज्यादा घायल — मानवाधिकार संगठन HRNAA
-
इजरायल में हताहत: अब तक 5 नागरिकों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
-
परमाणु वार्ता: ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही परमाणु वार्ता रद्द की
-
यूरोपीय पहल: फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान को नई वार्ता की पेशकश दी
-
डोनाल्ड ट्रंप का बयान: “अगर अमेरिका पर हमला हुआ तो ईरान को ऐसी सजा मिलेगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई।”
🇮🇱 🇮🇷 दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं
ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ही पक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। संकेत साफ हैं कि यह टकराव जल्द खत्म होने वाला नहीं है।
CHANNEL009 Connects India
