Related Articles
शहर में बढ़ती चालाकी:
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिलने वाले ई-चालान से बचने के लिए वाहन चालक नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई चालक अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपा रहे हैं। इसके लिए वे काली-सफेद टेप, मिट्टी या पेंट का सहारा लेते हैं, ताकि चौराहों और सड़कों पर लगे आईटीएमएस कैमरे नंबर सही से न पढ़ सकें और उनका चालान न बन सके।
कैसे कर रहे हैं नंबर प्लेट से छेड़छाड़:
चालक नंबर प्लेट के अक्षर या अंकों को ढक देते हैं या मिटा देते हैं। कुछ लोग नंबर की जगह ‘बाबा’, ‘राम’, ‘बॉस’ जैसे शब्द या फिर जाति के नाम लिखवा रहे हैं। इससे कैमरे और सॉफ्टवेयर को नंबर पहचानने में दिक्कत होती है और चालान नहीं बन पाता। जबकि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।
पुलिस ने बढ़ाई सख्ती:
ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कहा कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना अपराध है। इससे यदि कोई वाहन किसी अपराध में शामिल हो जाए तो उसे पकड़ना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई ऐसा वाहन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
CHANNEL009 Connects India
