Breaking News

मारवाड़ से पुष्कर का सफर होगा आसान, 1.50 करोड़ में बनेगी नई सड़क

राजस्थान सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा मार्ग के 3 किलोमीटर हिस्से को पक्का करने के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की घोषणा की है। इस सड़क के बनने से मारवाड़ क्षेत्र से पुष्कर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

बरसात में होती थी परेशानी

बाबरा से आगे देवगढ़ पंचायत के रामगढ़-बिछियाबाळा तक का कच्चा रास्ता लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बना हुआ था। हल्की बारिश में भी रास्ते पर कीचड़ भर जाता था, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती थी। खासकर कार्तिक मेले के समय पुष्कर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

अब इस 3 किलोमीटर हिस्से का डामरीकरण होने से राह सुगम हो जाएगी और लोग सीधे इस मार्ग से पुष्कर और अजमेर पहुंच सकेंगे।

गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सड़क के पक्का होने से बाबरा, रामगढ़, झालामंड, प्रतापगढ़, देवगढ़, बिछियाबाळा, थोरिया, करनोस और पीसांगन सहित कई गांव सीधे पुष्कर और अजमेर से जुड़ जाएंगे। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

ग्रामीणों की यह मांग काफी समय से उठ रही थी। अब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। स्थानीय लोगों ने इसे राहत भरा फैसला बताया है और कहा है कि सड़क बनने से सैकड़ों परिवारों को फायदा होगा।

सरकार का लक्ष्य है कि जिले के अंतिम छोर तक बसे गांवों को भी अच्छी सड़कों से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?