Breaking News

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का बनीं टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 आज घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए। इसके साथ ही करीब 2.25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

इंटरमीडिएट टॉपर – अनुष्का राणा

देहरादून की अनुष्का राणा ने इंटरमीडिएट (12वीं) में टॉप किया है। उन्होंने 98.60% अंक यानी 500 में से 493 अंक हासिल किए।
दूसरे स्थान पर केशव भट्ट रहे, जिन्हें 500 में से 489 अंक (98.60%) मिले।
तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक (96.80%) प्राप्त किए।

हाईस्कूल टॉपर – कमल सिंह चौहान

बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने 10वीं में टॉप किया। उन्होंने 99.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

पास प्रतिशत

  • हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट: 90.77%

    • छात्र: 88.20% पास

    • छात्राएं: 93.25% पास

  • इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट: 83.23%

    • छात्र: 80.10% पास

    • छात्राएं: 86.20% पास

इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में खुशी का माहौल है।

About admin

Check Also

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, अलवर में 6,549 छात्र दे रहे परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?