Related Articles
भिलाई: नगर निगम भिलाई क्षेत्र में पानी की जरूरत को देखते हुए 9.77 करोड़ रुपये की लागत से 4 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। ये टंकियां सुपेला मार्केट, कैंप-2 पावर हाउस सर्कुलर मार्केट, रामनगर मुक्तिधाम और खुर्सीपार क्षेत्रों में बनाई जा रही हैं।
हर टंकी की क्षमता इलाके की जरूरत के अनुसार तय की गई है, ताकि सभी जगह ठीक से जलापूर्ति हो सके। कुछ इलाकों में पहले पानी का प्रेशर कम था, जिससे ऊपर तक पानी नहीं पहुंच पाता था। अब इन टंकियों से सुपेला, चिंगरी पारा, कांट्रेक्टर कॉलोनी, इंदिरा नगर, पावर हाउस, शीतला कॉम्प्लेक्स, खुर्सीपार और आसपास के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा।
निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने टंकी निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
CHANNEL009 Connects India
