Breaking News

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले की तैयारी, कई जिलों में बदले जाएंगे कप्तान

खनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अफसरों के तबादले किए जाएंगे। अंबेडकर जयंती का शांतिपूर्ण आयोजन होने के बाद अब पुलिस अधीक्षकों, एसएसपी और कमिश्नरों की बड़ी तबादला लिस्ट तैयार कर ली गई है।

तबादलों की मुख्य बातें:

  • लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला हो सकता है।

  • ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही जगह पर तैनात अफसरों को नई पोस्टिंग मिलेगी।

  • जिन अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं, उन्हें कम अहम पद पर भेजा जा सकता है।

प्रमोशन पाए अफसरों का भी तबादला तय:

  • मुजफ्फरनगर, झांसी, फतेहगढ़ और मथुरा के कप्तान डीआईजी बन चुके हैं, इसलिए उन्हें नई तैनाती दी जाएगी।

  • इन अफसरों में से कुछ को रेंज स्तर पर जिम्मेदारी मिल सकती है।

इन जिलों में हो सकता है बदलाव:

कानपुर देहात, बाराबंकी, इटावा, बुलंदशहर, अयोध्या, गोरखपुर, कौशांबी, हमीरपुर, बागपत और संत कबीर नगर – इन जिलों के कप्तान दो साल या उससे ज्यादा समय से तैनात हैं, इसलिए यहां बदलाव संभव है।

नोएडा और गाजियाबाद में भी बदलाव:

  • नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरों की तैनाती को भी ढाई साल हो चुके हैं।

  • नोएडा की कमिश्नर एडीजी पद पर प्रमोट हो चुकी हैं, उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • 2018 बैच के कुछ आईपीएस अफसरों को कप्तान बनाया जा सकता है।

रेंज और जोन स्तर पर बदलाव:

  • आईजी बरेली रेंज डॉ. राकेश सिंह रिटायर हो रहे हैं – उनके स्थान पर नया अफसर आएगा।

  • लखनऊ रेंज के आईजी प्रशांत कुमार द्वितीय को एडीजी पद पर प्रमोशन मिला है – तबादला तय।

  • अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार, मीरजापुर के राकेश प्रकाश सिंह, और एडीजी अजय आनंद की पोस्टिंग भी बदल सकती है।

जल्द ही इन तबादलों की आधिकारिक लिस्ट जारी हो सकती है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?