Breaking News

उदयपुर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसी कार से बचीं 6 जानें

उदयपुर के देबारी-पिंडवाड़ा हाइवे पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक कार दो ट्रकों के बीच फंसकर बुरी तरह पिचक गई। कार में गुजरात से आए तीन दंपती सवार थे, जो उदयपुर घूमने आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी छह लोगों की जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हाइवे पर एक ट्रक धीमी गति से चल रहा था। पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। कार सवार संभल पाते उससे पहले पीछे से आ रहे ट्रेलर ने भी टक्कर मार दी। इससे कार दो बड़े वाहनों के बीच फंस गई और पूरी तरह दब गई। कार में बैठे सभी छह लोग अंदर ही फंस गए।

ये लोग हुए घायल

हादसे में गुजरात के सुरेंद्रनगर और प्रहलादनगर के रहने वाले तीन दोस्त और उनकी पत्नियां घायल हुए। सभी आपस में पारिवारिक मित्र बताए जा रहे हैं। घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

  • केतन गांधी और उनकी पत्नी हीना गांधी

  • मुनेश पुजारा और उनकी पत्नी प्रीति पुजारा

  • अशोक ठक्कर और उनकी पत्नी चीना ठक्कर

समय पर मदद से बची जान

हादसे की सूचना मिलते ही हॉक-3 के इंचार्ज हेड कांस्टेबल मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार के हिस्से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। पहले तीन लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बाकी घायलों को निकालने के बाद अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

समय पर राहत और बचाव कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया और सभी छह लोगों की जान बच गई।

About admin

Check Also

चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर

चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?