Breaking News

उदयपुर में लायन सफारी और रेप्टाइल्स पार्क शुरू, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

उदयपुर के इको टूरिज्म में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सोमवार को सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल्स पार्क का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया।

आधुनिक रेप्टाइल हाउस की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बने नए रेप्टाइल हाउस के उद्घाटन से हुई। यहां 10 आधुनिक एंक्लोजर बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग प्रजातियों के सरीसृपों को उनके प्राकृतिक वातावरण जैसा माहौल देकर रखा गया है।
यह सुविधा वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों और विद्यार्थियों के लिए भी ज्ञानवर्धक साबित होगी।

लायन सफारी में छोड़े गए शेर

उद्घाटन के बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां से एशियाई शेर ‘सुल्तान’ और शेरनी ‘सुनैना’ को लायन सफारी क्षेत्र में छोड़ा गया, ताकि वे खुले वातावरण में घूम सकें।
इसके बाद लायन सफारी के मुख्य द्वार पर पट्टिका का अनावरण कर सफारी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने विशेष वाहनों में बैठकर सफारी का भ्रमण किया और प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को देखा।

पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

मुख्य अतिथि ने कहा कि लायन सफारी और रेप्टाइल्स पार्क से उदयपुर के पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। इससे वन्यजी

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?