Breaking News

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में छापेमारी, एक युवक हिरासत में

नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 19 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई। इन पर आरोप है कि ये आम लोगों को गुमराह कर कट्टरपंथी बना रहे थे और आतंकवादी दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे थे।

महाराष्ट्र से एक युवक हिरासत में
एनआईए ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक युवक को हिरासत में लिया। युवक पर पाकिस्तान और जैश-ए-मोहम्मद से संपर्क में होने का संदेह है। छाया नगर इलाके में कल रात छापेमारी के दौरान उसे पकड़ा गया। एनआईए के अनुसार, युवक पिछले छह महीनों से जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापेमारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बडगाम और बारामुला जैसे इलाकों में एनआईए ने छापेमारी की। इसके अलावा रियासी और अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई।

क्या है मामला?
एनआईए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की भारत में आतंक फैलाने की साजिश की जांच कर रही है। संगठन पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। इस साजिश को रोकने के लिए एनआईए ने कई राज्यों में छापेमारी की। जांच एजेंसी अभी इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About admin

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?