Breaking News

एमपी का मिनी कश्मीर: सर्द मौसम में नए साल का डबल मजा, पचमढ़ी महोत्सव की खासियतें

मध्य प्रदेश का मिनी कश्मीर पचमढ़ी इन दिनों टूरिस्ट से गुलजार है। प्रकृति की गोद में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। सर्दियों के खास मौसम में पचमढ़ी महोत्सव का आयोजन यहां के आकर्षण को और बढ़ा देता है। इस साल 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रोमांचक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

पचमढ़ी महोत्सव: 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक

पचमढ़ी महोत्सव 7 दिनों का त्योहार है, जो एडवेंचर और संस्कृति का अनूठा संगम है। यहां स्टार गेजिंग, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, साइक्लिंग, फूड फेस्टिवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा के लाइव परफॉर्मेंस जैसे इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा।

पचमढ़ी की खास जगहें घूमने जरूर जाएं

  1. बी फॉल्स: यह खूबसूरत झरना पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित है। यहां गिरते पानी को देखना बेहद खास अनुभव है।
  2. जटा शंकर गुफाएं: पौराणिक महत्व वाली ये गुफाएं भगवान शिव से जुड़ी कहानियां सुनाती हैं।
  3. पांडव गुफाएं: पौराणिक कथा के अनुसार पांडवों ने यहां शरण ली थी। ये गुफाएं धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती हैं।
  4. धूपगढ़: सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी से सूरज ढलने का नजारा देखने टूरिस्ट आते हैं।
  5. हांडी खोही: यह जगह हरी-भरी पहाड़ियों और गहरी घाटियों के लिए मशहूर है।
  6. महादेव हिल्स: शांत और रोमांचक जगह, जहां प्राचीन शिव मंदिर और सुंदर प्राकृतिक दृश्य आपका स्वागत करते हैं।
  7. रानी गिरना (डचेस फॉल्स): 100 मीटर ऊंचे इस झरने को नेचर लवर्स का ठिकाना कहा जाता है।
  8. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान: जंगल सफारी और बाघों की झलक के लिए यह जगह खास है।

पचमढ़ी की खासियतें

सर्दियों के मौसम में पचमढ़ी की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां का तापमान शून्य के करीब पहुंच जाता है, जिससे पेड़-पौधों पर बर्फ की हल्की परत बन जाती है। यही कारण है कि इसे एमपी का मिनी कश्मीर कहा जाता है।

अगर आप नए साल का जश्न खास बनाना चाहते हैं, तो पचमढ़ी महोत्सव और यहां की खूबसूरत लोकेशन्स का आनंद जरूर लें।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?