Breaking News

एमपी-महाराष्ट्र के बीच नई रेल लाइन, 77 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

नई रेल लाइन प्रोजेक्ट:
मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के मनमाड़ तक नई रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। रेल मंत्रालय ने अधिग्रहण के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब राजस्व विभाग जमीन का मूल्यांकन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इंदौर-मनमाड़ की दूरी होगी कम

इस नई रेल लाइन के बन जाने से इंदौर से मनमाड़ की दूरी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। प्रोजेक्ट में महू, धार, धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव होते हुए मनमाड़ तक रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। इसमें कुल 30 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।

तीन जिलों के 77 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

इस परियोजना में मध्य प्रदेश के धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के 77 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। परियोजना को अगले पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जमीन अधिग्रहण वाले गांवों की सूची:

  • धार जिला:
    राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूड़पुरा बीके और भारूड़पुरा।
  • बड़वानी जिला:
    सोलवान, मालवान, मालवान बीके, भामन्या, बावदड़, अजनगांव, अजनगांव बीके, नवलपुरा, बनिहार, गोई, कलालदा, जामली, सालीकलां, नांदेड़, मातमुर, बालसमुद, ओजर, सांगवी नीम, देवला, जुलवानिया रोड, निहाली, छोटी खरगोन, वासवी, कुसमारी, मुंडला, रेलवा बुजुर्ग, बंजारी, खजूरी, बघाड़ी, घाटी, अजंदी, हसनखेड़ी, सिकंदर खेड़ी, सेगवाल, उमरदा, शेरपुरा, जरवाह और जरवाह बीके।
  • खरगोन जिला:
    जारोली, औरंगपुरा, नागंवा, कोठड़ा, ज्ञानपुरा, मोहिदा, मक्सी, भेडल्याबाड़ा, नीमगढ़ और कुसुम्भ्या।

परियोजना से लाभ:

इस रेल लाइन से इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा का समय कम होगा और व्यापार व संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही परियोजना के आसपास के क्षेत्रों का विकास भी तेजी से होगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?