Related Articles
भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया और न ही किसी भी टैक्स की दर बढ़ाई गई है।राजस्व प्राप्ति का अनुमान
- वर्ष 2025-26 में कुल राजस्व प्राप्ति का अनुमान 2 लाख 90 हजार 879 करोड़ रुपए है।
- इसमें राज्य करों से 1 लाख 9 हजार 157 करोड़ रुपए,
- केंद्र सरकार से मिलने वाला कर 1 लाख 11 हजार 662 करोड़ रुपए,
- अन्य राजस्व प्राप्तियां 21 हजार 399 करोड़ रुपए,
- केंद्र सरकार से सहायक अनुदान 48 हजार 661 करोड़ रुपए अनुमानित हैं।
- 2024-25 के बजट की तुलना में 6.4% अधिक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
कुल व्यय का अनुमान
- कुल बजट व्यय: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए
- राजस्व व्यय: 2 लाख 90 हजार 261 करोड़ रुपए
- पूंजीगत व्यय: 85 हजार 76 करोड़ रुपए
- सामाजिक और आर्थिक योजनाओं के लिए: 2 लाख 1 हजार 282 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- 2024-25 में कुल बजट व्यय 3 लाख 26 हजार 383 करोड़ रुपए था, जो 2025-26 में 48 हजार 954 करोड़ रुपए बढ़कर 3 लाख 75 हजार 337 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है।
इस बजट में राज्य की जनता पर कोई अतिरिक्त कर भार नहीं डाला गया और राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
CHANNEL009 Connects India
