Breaking News

एमपी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर चलेगा बुलडोजर, 150 से ज्यादा घर होंगे प्रभावित

उज्जैन। नगर निगम ने रविशंकर नगर से जयसिंहपुरा होते हुए नृसिंहघाट तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 171 मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं, जबकि तीन चौराहों पर मौजूद 20 मकानों को बाद में चिह्नित किया जाएगा


सिंहस्थ 2028 के तहत हो रहा है सड़क चौड़ीकरण

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर नगर निगम शहर के 6 प्रमुख सड़कों को 80 फीट तक चौड़ा करने का काम कर रहा है। इसी के तहत रविशंकर नगर से नृसिंहघाट तक सड़क चौड़ी की जाएगी, जिसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं


रहवासियों का विरोध, 18 मीटर चौड़ीकरण की मांग

वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर मुकेश टटवाल के सामने स्थानीय रहवासियों ने 24 मीटर चौड़ीकरण का विरोध किया। लोगों का कहना है कि इतनी चौड़ी सड़क बनने से उनके मकानों का बड़ा हिस्सा टूट जाएगा। उन्होंने 18 मीटर तक चौड़ीकरण करने की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चौड़ीकरण मास्टर प्लान के अनुसार ही किया जाएगा और तीन साल पहले स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस फैसले को मंजूरी दी गई थी


171 मकानों पर लगे लाल निशान

नगर निगम ने मंगलवार को चौड़ीकरण में प्रभावित 171 मकानों पर लाल निशान लगा दिए

  • हरिफाटक ब्रिज, महाकाल लोक और जयसिंहपुरा चौराहे पर 20 मकानों को फिलहाल छोड़ दिया गया है, क्योंकि वहां चौराहा विकास के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा
  • कुछ मकान 25 फीट तक चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं
  • जोन 2 के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने शीतला माता मंदिर तक सभी मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाए

इस फैसले से स्थानीय लोगों में नाराजगी है, लेकिन प्रशासन इसे शहर के विकास के लिए जरूरी बता रहा है

About admin

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?