Breaking News

कोटा दशहरा मेला 2024: थ्री डी इफेक्ट में रावण का पुतला

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2024 में 12 अक्टूबर को रावण दहन होगा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। इन पुतलों को खड़ा करने के लिए बांस का पेड़ा भी बना लिया गया है। इस बार रावण का पुतला 80 फीट और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 60 फीट ऊँचे होंगे। रावण का पूरा परिवार शुक्रवार को दहन स्थल पर खड़ा हो जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।

थ्री डी लुक में रावण का पुतला
इस बार रावण को थ्री डी इफेक्ट में तैयार किया गया है। रावण का पुतला जब खड़ा होगा, तो उसके कपड़े कुर्ते की तरह हिलते दिखाई देंगे। पुतले की सजावट में थ्री डी इफेक्ट डाला गया है, जिससे वह हर दिशा से एक जैसा दिखेगा। पुतला गर्दन घुमाने, तलवार चलाने, पलकें और होंठ हिलाने जैसे मूवमेंट भी करेगा।

पुतला खड़ा करने में 300 मजदूर लगे
रावण के पुतले को शुक्रवार दोपहर तक खड़ा कर दिया जाएगा। इसे खड़ा करने के लिए दो क्रेन लगाई गई हैं। गुरुवार को 600 चाली और 1,000 बांसों से पेड़ा तैयार किया गया, जिस पर रावण और उसके परिवार को खड़ा किया जाएगा। यह पेड़ा 2 दिन में 20 मजदूरों ने तैयार किया है, और अब नगर निगम की टीम भी इसमें मदद कर रही है। 60 मजदूर तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं।

रावण का सिर 16 फीट लंबा
रावण का पुतला टुकड़ों में तैयार हुआ है, जिनमें 16 फीट का सिर, 40 फीट का धड़, 6 फीट का ताज और 22 फीट के पैर शामिल हैं। रावण की जूतियां नदी में तैरती नाव जैसी दिखेंगी। सुरक्षा के लिए नगर निगम के 6 जवान तैनात किए गए हैं।

मुहूर्त के अनुसार रावण दहन
रावण दहन परंपरागत तरीके से विजयश्री रंगमंच पर होगा। भगवान लक्ष्मीनारायणजी की सवारी शाम 6 बजे रवाना होगी, जिसके बाद मुहूर्त के अनुसार रावण दहन रात 7:01 से 7:31 के बीच किया जाएगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?