Breaking News

एशिया कप 2025: अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा? ये हैं 3 दावेदार

क्रिकेट एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है और वह डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेंगे। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अगस्त के तीसरे हफ्ते में भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें दो ग्रुप में बंटी होंगी। भारत ग्रुप ए में है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी और फिर उनमें से दो टीमें फाइनल खेलेंगी।

अभिषेक के साथ ओपनिंग के 3 मजबूत विकल्प:

1. शुभमन गिल

शुभमन गिल, जो इस समय टेस्ट टीम के कप्तान हैं, कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। गिल और अभिषेक की जोड़ी एक लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन दे सकती है। शुभमन अब तक 21 टी20 मैचों में 578 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 3 फिफ्टी शामिल हैं।

2. यशस्वी जायसवाल

तेज शुरुआत के लिए जाने जाने वाले यशस्वी जायसवाल भी इस रेस में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। टी20 में उन्होंने अब तक 23 मैचों में 723 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। आखिरी टी20 उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

3. संजू सैमसन

संजू सैमसन भी ओपनिंग के एक अच्छे विकल्प हैं। वह हाल के टी20 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सैमसन ने 42 टी20 मैचों में 861 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा की जगह तो लगभग पक्की है, लेकिन उनके साथ ओपनिंग करने के लिए गिल, जायसवाल और सैमसन में से किसे मौका मिलेगा, इसका फैसला टीम चयन के वक्त होगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?