Breaking News

एशिया कप 2025: बाबर बनाम बाबर की जंग, रिकॉर्ड्स में हांगकांग वाला बाबर आगे निकला

एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में लोगों की नजर सिर्फ एक खिलाड़ी पर होगी – और वो हैं बाबर हयात।

जी हाँ, बाबर हयात। नाम से भले ही लगे कि बात पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म की हो रही है, लेकिन असल में ये हांगकांग के विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो आंकड़ों में बाबर आज़म से भी आगे निकल चुके हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी मुकाबले से कम नहीं कि दोनों बाबर – एक पाकिस्तान से और एक हांगकांग से – अपने रिकॉर्ड्स के जरिए आमने-सामने हैं।

खिलाड़ी टी20 मैच छक्के स्ट्राइक रेट बेस्ट स्कोर

  • बाबर आज़म 128 73 129.22 122
  • बाबर हयात 95 136 131.20 122

कम मैच खेलने के बावजूद बाबर हयात ने लगभग दोगुने छक्के मारे हैं। स्ट्राइक रेट भी उनका बेहतर है। हालांकि औसत के मामले में बाबर आज़म आगे हैं, लेकिन जब बात आती है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, तो बाबर हयात से नजरें हटाना मुश्किल है।

बाबर हयात का जन्म 5 जनवरी 1992 को पाकिस्तान के हजरो, पंजाब में हुआ था। बाद में वह हांगकांग चले गए और वहीं से क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने 2014 में नेपाल के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी कदम रखा। 2016 में एशिया कप क्वालिफायर के दौरान उन्होंने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले हांगकांग के पहले खिलाड़ी बने।

सबसे बड़ा कारण है कि पाकिस्तान की टीम में इस बार बाबर आज़म नहीं हैं। ऐसे में बाबर नाम का पूरा फोकस अब बाबर हयात पर है। उनकी बल्लेबाजी शैली तेज है और वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं। वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

हांगकांग ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यासिम मुर्तजा कप्तान होंगे, लेकिन सभी की निगाहें बाबर हयात पर होंगी। उन्हें हांगकांग का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा है।

हांगकांग टीम (एशिया कप 2025):

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान।

9 सितंबर को जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच होगा, तो सबकी नजरें बाबर हयात पर होंगी। क्या वो अपने बल्ले से फिर से कोई नया रिकॉर्ड बनाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?