Breaking News

ओबीसी महासभा ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड, डॉ. हरि सिंह गौर को भारत रत्न देने की उठाई मांग

टीकमगढ़। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध शिक्षाविद और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरि सिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत पोस्टकार्ड भेजकर डॉ. गौर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की अपील की है।

ओबीसी महासभा के जिला प्रभारी रविंद्र सिंह लोधी ने कहा कि डॉ. हरि सिंह गौर ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया और सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि डॉ. गौर ने शिक्षा, समाज सुधार और अनुसंधान के माध्यम से देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न मिलना बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री से अपील की है कि डॉ. गौर को सम्मानित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।

इस अभियान की सफलता को देखते हुए समाज के लोग भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। महासभा ने यह अभियान शहर, कस्बा और गांव तक फैलाने का फैसला किया है। गांवों में सभी समाज और संगठनों से प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखवाए जाएंगे।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?