Breaking News

ओले गिरे MP में, 8 राज्यों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 13 अप्रैल तक ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी तेज बारिश का दौर जारी है। पूरे देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कई राज्यों में गर्मी के मौसम में बारिश और ओले देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आज से 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां 13 अप्रैल तक ओले गिरने का भी अलर्ट है। बुधवार को भी MP के 10 जिलों में ओले गिरे हैं। राजस्थान के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एंड निकोबार में भी बरसात का दौर देखने को मिल रहा है। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कुछ इलाकों में भी 13 अप्रैल के बाद बर्फबारी की संभावना है।

एक तरफ जहां देश में बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाके ऐसे भी है जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम के बदलने की वजह मौसम विभाग ने बताया कि पूरे देश में मौसम में बदलाव की वजह ईरान, पाकिस्तान होकर उत्तर भारत पहुंचने वाली लहरें यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इस कारण फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में भी मौसम लगातार बदल रहा है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?