Breaking News

कनाडा की विक्टोरिया म्बोको का कमाल, नाओमी ओसाका को हराकर जीता कैनेडियन ओपन 2025

18 साल की कनाडाई टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में उन्होंने जापान की मशहूर खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराया।

पहला सेट हारने के बाद म्बोको ने शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत उनके लिए खास रही क्योंकि यह उनके देश में मिली। इस जीत के बाद म्बोको की डब्ल्यूटीए रैंकिंग 85वें स्थान से बढ़कर 25 पर पहुंच गई। अब उन्हें इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में होने वाले ग्रैंड स्लैम में पहली वरीयता मिलेगी।

म्बोको 2019 के बाद कनाडा की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने यह टूर्नामेंट जीता। उनसे पहले बियांका एंड्रीस्कू ने 2019 में यह खिताब जीता था। वह इस फॉर्मेट में ‘डब्ल्यूटीए 1000’ खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

यह म्बोको का पहला ‘डब्ल्यूटीए 1000’ खिताब है। उन्होंने टूर्नामेंट में सोफिया केनिन, कोको गॉफ, एलेना रयबाकिना और नाओमी ओसाका जैसी बड़ी खिलाड़ियों को हराया। गॉफ को पहली और रयबाकिना को तीसरी वरीयता प्राप्त थी।

विक्टोरिया म्बोको ओपन एरा में एक ही टूर्नामेंट में चार पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियंस को हराने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं, उनसे पहले 1999 में सेरेना विलियम्स ने यह कारनामा किया था।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?