Breaking News

कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज की 350 बसें, किराए में मिलेगी छूट

करौली: 27 मार्च से शुरू हो रहे कैला देवी चैत्र लक्खी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान रोडवेज ने भक्तों को कैला माता के दरबार तक पहुंचाने के लिए 350 बसें चलाने की योजना बनाई है।

कैसे होगी बसों की व्यवस्था?

  • 24 मार्च से 15 अप्रैल तक विशेष मेला बस सेवा शुरू होगी।
  • रोडवेज ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 9 स्थानों पर अस्थायी बस स्टैंड बनाने की तैयारी की है।
  • अगरा, धौलपुर, हिण्डौन, करौली और अन्य स्थानों से चौबीसों घंटे बसें चलेंगी।
  • हिण्डौन रेलवे स्टेशन पर भी बस स्टैंड बनाया जाएगा

कौन-कौन सी रोडवेज डिपो से आएंगी बसें?

  • हिण्डौन डिपो से 25 बसें
  • लोहागढ़ (भरतपुर) डिपो से 23 बसें
  • जयपुर से 20 बसें
  • भरतपुर से 14, अलवर और मत्स्यनगर से 15-15 बसें
  • सीकर से 14, नागौर, चित्तौड़गढ़ और कोटा से 12-12 बसें

यात्रियों को किराए में छूट

  • राज्य सरकार की तरफ से यात्रियों को विशेष किराया छूट मिलेगी।
  • पिछले साल की तरह इस बार भी भक्तों को 50% तक किराए में रियायत दी जा सकती है।
  • महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज में पहले से ही 50% छूट मिल रही है।

आगरा से सबसे ज्यादा बसें

  • आगरा से सबसे ज्यादा 122 बसें चलाई जाएंगी।
  • यहां से हर 5-10 मिनट में चौबीसों घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी
  • कैला देवी मेला ग्राउंड से भी आगरा के लिए नॉन-स्टॉप बस सेवा होगी

राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने मेले में सुचारू परिवहन के लिए मुख्य मेला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?