Breaking News

कोटा में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 4 युवकों की मौत

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चारों युवक सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। वे मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों को भी साथ यात्रा कर रहे अन्य युवकों की जानकारी दर्शन के बाद ही मिली थी।

प्रांजुल चतुर्वेदी (26) के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका बेटा एक कंपनी से जुड़कर अपनी कार चलाता था। उसकी शादी करीब 27 महीने पहले हुई थी और उसका सात महीने का एक बच्चा भी है। उसने उज्जैन जाने की बात तो बताई थी, लेकिन साथ में कौन-कौन जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी थी। दर्शन के बाद उसने साथियों के नाम बताए और वापसी की सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर में हादसे की खबर आ गई।

पुलिस के अनुसार यूपी नंबर की कार, जिसे प्रांजुल चला रहा था, इंटरचेंज के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में कार असंतुलित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।

इस हादसे में श्रेष्ठ बाजपेयी (21), अंकुश दुबे (20) और अंश प्रताप सिंह (30) की भी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन रामगंजमंडी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 1:47 बजे एंबुलेंस से शवों को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर

चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?