एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम को टीम में जगह नहीं मिली।
बाबर पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 121 पारियों में 4223 रन बनाए हैं। 2024 टी20 विश्व कप भी उनकी ही कप्तानी में पाकिस्तान ने खेला था। लेकिन उसके बाद से उन्हें लगातार टीम से बाहर रखा जा रहा है। अब एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है।
बाबर आजम के टीम से बाहर होने का सीधा असर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर पड़ा है। रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4231 रन दर्ज हैं। वह पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास ले चुके हैं। बाबर आजम केवल 9 रन दूर हैं इस रिकॉर्ड को तोड़ने से।
अगर बाबर एशिया कप में खेलते तो आसानी से रोहित का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। लेकिन उनके बाहर होने से फिलहाल रोहित का रिकॉर्ड सुरक्षित है।
हालांकि बाबर के रन शानदार हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 129.22 का है। वहीं रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट लगभग 141 रहा।
रोहित ने अपने करियर में 205 छक्के लगाए, जबकि बाबर सिर्फ 73 छक्के ही मार पाए। यही कारण है कि पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने उन्हें इस बार एशिया कप के लिए शामिल नहीं किया। टी20 फॉर्मेट में तेज और आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत होती है, जिसमें बाबर अक्सर पीछे रह जाते हैं।
बाबर आजम की उम्र अभी सिर्फ 30 साल है। ऐसे में उनके पास टीम में वापसी करने का पूरा मौका है। अगर वह स्ट्राइक रेट पर काम करें तो आने वाले समय में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विराट कोहली भी 4000 से ज्यादा रन टी20 इंटरनेशनल में बना चुके हैं। विराट और रोहित दोनों ने ही पिछले साल संन्यास लिया था।
बाबर आजम का एशिया कप से बाहर होना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ा फैसला है। फैंस का मानना है कि इतने अनुभवी बल्लेबाज को टीम में होना चाहिए था। वहीं भारतीय फैंस खुश हैं क्योंकि फिलहाल रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बच गया है।
CHANNEL009 Connects India
