Breaking News

मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की दोस्ती पर खुला राज, अफवाहों पर लगा विराम

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है। लेकिन आखिरी मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत का सबसे बड़ा हीरो बना तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। सिराज ने आखिरी दिन कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए भारत को 6 रन से रोमांचक जीत दिलाई।

इस दौरान एक और नाम चर्चा में रहा – जनाई भोसले, जो मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती हैं। सिराज और जनाई को कई बार साथ देखा गया था, जिससे अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी थीं।

जनाई भोसले ने खुद इंस्टाग्राम पर सिराज के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा और उन्हें अपना भाई बताया। उन्होंने लिखा:  “जिस दिन से मैं सिराज भाई से मिली हूं, उस दिन से जानती हूं कि वो कैसे इंसान हैं। उनके एथिक्स मुझे इंस्पायर करते हैं। वो MAGIC में विश्वास दिलाते हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों को झूठा बताया और साफ कर दिया कि उनका और सिराज का रिश्ता भाई-बहन जैसा है।

आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और 4 विकेट बाकी थे। लेकिन सिराज ने अकेले ही 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

About Hussain

Check Also

मध्यप्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत

धमाके के बाद लगी भीषण आग, 15 लोग घायल; जांच के आदेश मध्यप्रदेश के देवास …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?