Breaking News

होली के बाद सीकर में बढ़ा प्याज का कारोबार

सीकर मंडी में रोज आ रहे हजारों कट्टे प्याज, दामों में गिरावट के आसार

होली के बाद सीकर जिले में प्याज का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा हैराजस्थान में प्याज उत्पादन में दूसरे नंबर पर आने वाले इस जिले में खरीद-फरोख्त तेज हो गई है। सीकर और रसीदपुरा मंडी में रोजाना 18 से 25 हजार कट्टे प्याज पहुंच रहे हैं

प्याज के दाम कम हुए

आम आदमी के लिए राहत की खबर यह है कि प्याज के भाव में गिरावट आ रही है। सीकर मंडी में थोक प्याज 11 से 13.50 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के साथ प्याज की मांग भी बढ़ेगी, जिससे खुदाई तेज होगी और दाम और गिर सकते हैं।

सीकर जिले में 50 हजार से ज्यादा किसान जुड़े

सीकर जिले में करीब 50 हजार किसान प्याज की खेती करते हैं। सबसे ज्यादा प्याज की बुवाई धोद ब्लॉक में होती है। किसानों का कहना है कि इस बार प्याज की बुवाई ज्यादा हुई है, जिससे कीमतों में गिरावट के आसार हैं

प्याज उत्पादन और मौसम का असर

इस बार 15 हजार हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई। हालांकि, रोपाई के समय मौसम अनुकूल नहीं होने से कुछ जगह फसल खराब हुई थी, जिससे प्याज के दाम बढ़ गए थे।

व्यापारियों की राय

थोक व्यापारी प्रेमसुख काजला का कहना है कि होली के बाद सीकर और रसीदपुरा मंडी में नया प्याज आना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों से व्यापारी भी खरीदारी के लिए आएंगे और प्याज के दामों में और गिरावट हो सकती है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?