Breaking News

खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन पर अस्थायी रोक, जानें कारण

अगर आप आज खाटूश्यामजी के दर्शन का विचार कर रहे हैं, तो एक बार समय की जानकारी जरूर ले लें। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के पट आज, बुधवार शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

मंदिर प्रशासन ने बताया है कि अमावस्या के पावन अवसर पर श्याम बाबा के लिए विशेष स्नान और पूजा-अर्चना की जाएगी। यह अनुष्ठान भक्तों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ श्याम बाबा के लिए किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे दर्शन के लिए शाम 5 बजे के बाद आएं ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?