Breaking News

खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, 74 स्पेशल बसें शुरू

खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने भक्तों को बड़ी राहत दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाटू से 74 विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे दिल्ली, जयपुर, भरतपुर समेत कई शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

मंगलवार को मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेला ग्राउंड पर व्यवस्था संभाली और यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य तक रवाना किया। देर शाम तक बसों में बैठने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

जयपुर और दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा यात्री

रोडवेज के अनुसार सबसे अधिक यात्री जयपुर और दिल्ली मार्ग पर रहे। जरूरत के अनुसार आगे भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इन मार्गों पर चली बसें

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शाम पांच बजे तक:

  • 52 बसें जयपुर के लिए

  • 4 बसें दिल्ली के लिए

  • 1 बस रींगस के लिए

  • 1 बस भरतपुर के लिए

इसके अलावा:

  • वृंदावन, अलवर और शाहपुरा के लिए एक-एक बस

  • सालासर के लिए 3 अतिरिक्त बसें

  • सीकर डिपो से भी खाटूश्याम के लिए बसें संचालित की गईं

मेले के दौरान विभिन्न शहरों के लिए सीधी बस सेवा मिलने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है।

About admin

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?