Related Articles
गर्मी के मौसम में सही खानपान बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर सही डाइट ली जाए तो शरीर ठंडा रहता है और पाचन भी अच्छा बना रहता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सुबह, दोपहर और रात को क्या खाना बेहतर माना जाता है।
सुबह क्या खाएं
-
खाली पेट: सुबह उठकर आंवला जूस, एलोवेरा जूस या त्रिफला का पानी पी सकते हैं।
-
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स: रात में भीगे बादाम, किशमिश या खसखस खाना फायदेमंद होता है।
-
चिया सीड्स: चिया सीड्स पेट की गर्मी कम करने में मदद करते हैं।
-
मौसमी फल: दिन की शुरुआत तरबूज, खरबूजा या मौसमी जैसे रसीले फलों से करें।
दोपहर का भोजन
-
ठंडी तासीर वाली सब्जियां: लंच में लौकी, खीरा, पालक और अन्य हल्की सब्जियां शामिल करें।
-
छाछ (मट्ठा): खाने के साथ छाछ पीना पाचन के लिए अच्छा होता है। इसमें जीरा और पुदीना मिलाकर पी सकते हैं।
-
हल्का अनाज: जौ या चावल के साथ मूंग की दाल खाना गर्मी में शरीर के लिए हल्का और सुपाच्य माना जाता है।
रात का भोजन
-
हल्का खाना खाएं: रात में मूंग दाल की खिचड़ी या लौकी का सूप लेना बेहतर रहता है।
-
भारी भोजन से बचें: ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और भारी खाना रात में नहीं खाना चाहिए।
-
समय का ध्यान रखें: कोशिश करें कि रात का खाना शाम 6 से 7 बजे के बीच ही खा लें।
गर्मियों के लिए आयुर्वेदिक टिप्स
-
पानी की कमी पूरी करें: नारियल पानी और सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है।
-
घी का उपयोग: आयुर्वेद में शुद्ध घी को शरीर को ठंडा रखने में मददगार माना गया है।
-
सही पेय चुनें: आइस्ड कॉफी की जगह हर्बल चाय पीना बेहतर विकल्प हो सकता है।
नोट: अगर किसी व्यक्ति को बताए गए खाद्य पदार्थों से एलर्जी या परेशानी होती है तो उनका सेवन न करें। बेहतर होगा कि अपनी सेहत और जरूरत के अनुसार किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर डाइट चार्ट अपनाएं।
CHANNEL009 Connects India
