Breaking News
modi

गांधीनगर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: “पाकिस्तान युद्ध लड़ रहा है, आतंकवाद का अंत करके रहेंगे”

गांधीनगर/गुजरात: गुजरात के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान, आतंकवाद और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद के कांटे को निकालने का संकल्प कर चुका है।


“हमने तीन बार पाकिस्तान को हराया, अब आतंकवाद का अंत तय”

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राष्ट्रभक्ति की भावना से की। उन्होंने कहा, “गुजरात के हर कोने में देशभक्ति की लहर है, जैसे केसरिया सागर गरज रहा हो।” इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला — “हमने पाकिस्तान को युद्ध में तीन बार हराया है, लेकिन अब वो प्रॉक्सी वॉर नहीं, सीधा युद्ध लड़ रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो आतंकी मारे गए हैं, उन्हें पाकिस्तान ने राजकीय सम्मान दिया, उनके ताबूतों पर पाक झंडे लपेटे गए। “ये आतंकवाद नहीं, एक सुनियोजित युद्ध नीति है। और अगर वो युद्ध लड़ रहे हैं, तो हम भी उसी अंदाज में जवाब देंगे।”


“शरीर से कांटा निकालना जरूरी है, आतंकवाद का सफाया तय है”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद को एक “चुभते कांटे” की उपमा दी। उन्होंने कहा, “शरीर चाहे जितना मजबूत हो, अगर उसमें कांटा चुभा हो तो चैन नहीं मिलता। हमने तय कर लिया है, उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।”


“सरदार पटेल की बात मानी होती तो POK आज भारत में होता”

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अगर 1947 में सरदार पटेल की बात सुनी जाती और भारतीय सेना को POK तक पहुंचने दिया जाता, तो आज की समस्याएं नहीं होतीं। पहले ही आतंकवादियों को जवाब दिया गया होता तो हमें आज 75 साल बाद आतंकवाद का सामना न करना पड़ता।”


सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी का हमला: “देश को नुकसान पहुंचाने वाली नीति”

प्रधानमंत्री मोदी ने 1960 की सिंधु जल संधि को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “उस समय यह फैसला लिया गया कि बांधों की सफाई नहीं होगी, जिससे जलाशय अपनी क्षमता का 2-3% ही उपयोग कर पा रहे हैं। अब हमने कुछ ही गेट खोले हैं और वहां (पाकिस्तान) पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।”


“गुजरात, जो कभी नमक के लिए जाना जाता था, आज हीरों का केंद्र है”

गुजरात के विकास पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जिस राज्य के पास कभी नमक के अलावा कुछ नहीं था, आज वह हीरे के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हमने योजनाबद्ध तरीके से काम किया और आज परिणाम सामने हैं।”


“2014 में थे 11वें नंबर पर, आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था”

26 मई को अपने पहले शपथ ग्रहण की याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज हम चौथे स्थान पर हैं। हम न केवल ब्रिटेन को पीछे छोड़ चुके हैं, बल्कि अब तीसरे स्थान पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।”


“2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है”

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत के पास इंतजार का समय नहीं है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’—यह सिर्फ नारा नहीं, देश की आकांक्षा बन चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि जब भारत आजादी के 100 साल मनाए, तब वह एक विकसित राष्ट्र हो।”


“ऑपरेशन सिंदूर: अब सिर्फ सेना नहीं, 140 करोड़ लोगों की भागीदारी जरूरी”

ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अब यह सिर्फ सैन्य अभियान नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। देश को बचाना और बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

About Chandni Khan

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?