Breaking News

गाज़ियाबाद: शादी के दिन दूल्हा नशे में पकड़ा गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी

साहिबाबाद। शादी के दिन ही जब दूल्हा रस्मों के दौरान चोरी-छिपे नशा करता पकड़ा गया, तो दुल्हन ने बेबाकी से शादी से इंकार कर दिया। परिवार ने भी दुल्हन का साथ दिया और शादी तोड़ दी। इस पर दूल्हे, उसके भाई और बहन ने दुल्हन की मां और परिवार के अन्य लोगों से हाथापाई की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया।

मामला साहिबाबाद के टीला मोड़ इलाके का है, जहां दूल्हे के नशे में पकड़े जाने के बाद शादी टूट गई। शशि ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी अंजलि ठाकुर की शादी दिल्ली के गांधी नगर निवासी अविनाश से तय हुई थी। बारात टीला मोड़ स्थित गोकुल धाम फार्म हाउस पहुंची और जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हा अचानक कहीं चला गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे स्टेज के पीछे अपने दोस्त के साथ नशा करते हुए पकड़ लिया। दूल्हे ने बहाना बना दिया, लेकिन फिर देर रात फेरों के समय भी वह गोली और कैप्सूल खाते पकड़ा गया।

इसके बाद दुल्हन ने भविष्य को देखते हुए शादी तोड़ दी। दूल्हे पक्ष ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग की, जिस पर दुल्हन की मां ने विरोध किया। इसके बाद दूल्हे के भाई, बहन और चाचा ने हाथापाई शुरू कर दी। शशि ठाकुर ने पुलिस में तहरीर दी और बताया कि शादी के लिए उन्होंने करीब 14-15 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि खर्च हुई रकम उन्हें वापस दिलाई जाए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

10 Reasons To Start Your Own, Profitable Website!

Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?