Breaking News

गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसी जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बरसे लोग

दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहे और इस दौरान उनकी जरूरी काम रुक गए। कुछ लोग अपने दफ्तर नहीं पहुंच पाए, तो कुछ का एग्जाम छूट गया, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुस्साई भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपना गुस्सा निकाला। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और कुछ लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।

राहुल और प्रियंका गांधी का गाजीपुर बॉर्डर पर फंसा काफिला
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए गाजीपुर बॉर्डर से रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें तीन लेयर से घेर रखा था। जाम से परेशान लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। राहुल और प्रियंका करीब दो घंटे तक गाजीपुर बॉर्डर पर रुके, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। अंत में पुलिस ने उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वे अब 6 दिसंबर को संभल जाएंगे।

सुरक्षा कड़ी, 10 दिसंबर तक धारा 163 लागू
संभल में 10 दिसंबर तक धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत किसी भी बाहरी को संभल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। इसके अलावा, दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा और बुलंदशहर में भी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?