Breaking News

गावस्कर की “लकी जैकेट” की एंट्री, ओवल में जीत के लिए टीम इंडिया से 9 विकेट दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक दिलचस्प पल सामने आया, जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर भारतीय कप्तान शुभमन गिल से मिलने मैदान में पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को एक खास शर्ट और अपने हस्ताक्षर वाली कैप गिफ्ट में दी। बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह वही सफेद जैकेट लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में गाबा टेस्ट जीत के दौरान पहना था। गावस्कर का कहना है कि अगर भारत ओवल टेस्ट जीतता है, तो वह उसी ‘लकी जैकेट’ को पहनेंगे।

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त ली। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन बनाए, आकाश दीप ने 66, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रनों की पारी खेली। भारत ने दूसरी पारी में कुल 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। जैक क्रॉली 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन डकेट 34 रन पर नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए 9 विकेट और लेने हैं, वहीं इंग्लैंड को अभी 324 रनों की दरकार है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?