Breaking News

गूगल पेड इंटर्नशिप 2025: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए मौका, 12-14 हफ्ते की इंटर्नशिप, आवेदन करें

Google Paid Internships 2025: गूगल ने जनवरी 2025 से शुरू होने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 12-14 हफ्तों तक गूगल द्वारा वेतन दिया जाएगा।

इंटर्नशिप के लिए योग्यता (Eligibility)

  • इस इंटर्नशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में पीएचडी कर रहे हैं।
  • आवेदक के पास बैचलर डिग्री या समकक्ष प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए।
  • Python, C, C++, Java, JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं में आठ साल का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2025 है। आवेदन गूगल की आधिकारिक वेबसाइट google.com/about/careers से किया जा सकता है।

कार्य स्थान

इंटर्नशिप के दौरान अभ्यर्थियों को बेंगलुरु या हैदराबाद में काम करने का अवसर मिलेगा।

क्या मिलेगा

इस इंटर्नशिप में इंटर्न को गूगल के चुनौतीपूर्ण टेक्निकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। वे टीम के साथ मिलकर रणनीतियां बनाने और विभिन्न टीमों के साथ निर्णय प्रक्रिया में शामिल होंगे।

About admin

Check Also

वंदे मातरम् मुश्किल, पहाड़े की तरह रट रहे मुस्लिम बच्चे:बंगाल के मदरसों में गाने का आदेश, मोबाइल पर सुनाकर सिखा रहे टीचर

वंदे मातरम् बोलने में अटक रहे बच्चे, पहाड़े की तरह कर रहे याद; बंगाल के …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?