Breaking News

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025: वन विहार में छोड़े गए शेर, बाड़े में मचाई उछल-कूद

भोपाल: राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए भोपाल को सजाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को वन विहार नेशनल पार्क में एशियाटिक शेरों का जोड़ा छोड़ा गया।

शेरों की मस्ती से वन विहार गुलजार
गुजरात के जूनागढ़ से लाए गए इस शेर जोड़े का नाम ‘जूना’ और मादा शेरनी का नाम ‘गिरी’ रखा गया है। जैसे ही उन्हें बाड़े में छोड़ा गया, वे उछल-कूद करने लगे। हालांकि शुरुआत में दोनों थोड़े सहमे हुए थे, लेकिन फिर दौड़ने लगे। अब वन विहार में आने वाले पर्यटक इन शेरों को देख सकेंगे।

21 दिन के क्वारेंटाइन के बाद छोड़ा गया
वन विहार में छोड़ने से पहले दोनों शेरों को 21 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा गया था। उनकी सेहत पूरी तरह ठीक होने के बाद ही उन्हें बाड़े में छोड़ा गया।

जूनागढ़ से 1000 किमी सफर कर पहुंचे भोपाल
वन विहार के निदेशक अवधेश मीना ने बताया कि 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर से शेरों को लेने गया था। 21 दिसंबर को शेरों को भोपाल लाया गया। 5 दिन में उन्होंने 1000 किलोमीटर का सफर तय किया। 11 जनवरी को क्वारेंटाइन खत्म हुआ, लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें कुछ और दिन रखा गया। अब पर्यटक इन्हें देख सकते हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?