Related Articles
चारधाम यात्रा में बढ़ी चिंता
25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 22 ने गंवाई जान
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद महज 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गई हैं, जहां अब तक 22 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है। वहीं बद्रीनाथ में 7 लोगों की जान गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है।
अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर श्रद्धालुओं की मौत हार्ट अटैक, सांस लेने में दिक्कत और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण हुई है। लगातार चढ़ाई, मौसम में बदलाव और ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों को यात्रा से पहले हेल्थ चेकअप कराने और मेडिकल सलाह लेने की अपील की है। प्रशासन ने धामों में मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और हेल्थ कैंप बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में ही बढ़ती मौतों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CHANNEL009 Connects India
