Breaking News

चित्रगुप्त भगवान के प्राकट्योत्सव पर निकलेगी वाहन रैली

बुंदेलखंड कायस्थ समाज की एक बैठक परकोटा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आने वाले कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर समाज के संरक्षक पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड कायस्थ समाज का गठन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सभी वर्गों को एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया है। संगठन का लक्ष्य लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

सलाहकार समिति के सदस्य उमाशंकर खरे ने बताया कि वार्ड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा और उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लोगों का सहयोग और समर्पण यह दर्शाता है कि आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा।

अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 23 अप्रैल को कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव के अवसर पर एक भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां आज से ही शुरू कर दी गई हैं।

सचिव चंद्रहास श्रीवास्तव ने बताया कि रैली की तैयारी के लिए अभी 72 दिन का समय है और सभी सदस्य इसमें सक्रिय रूप से जुटेंगे। बैठक का संचालन विकास श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजीव श्रीवास्तव ने किया।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?