Breaking News

छत्तीसगढ़ की संजू का इंडिया टीम में चयन, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं। अब संजू देवी ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला कबड्डी टीम में जगह बना ली है

एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

संजू देवी 4 से 9 मार्च तक तेहरान (ईरान) में होने वाली 6वीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कैसे हुआ चयन?

  • नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर संजू का चयन इंडिया कैंप में हुआ
  • इंडिया कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली

छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी खिलाड़ी

संजू देवी छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जो भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल हुई हैं।
वे बिलासपुर के बहतराई में स्थित महिला आवासीय कबड्डी अकादमी में ट्रेनिंग लेती हैं और उनके कोच दिल कुमार राठौर हैं।

संजू को बधाई

भारतीय टीम में चयन होने पर खेल सचिव और संचालक ने संजू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

‘डुप्लीकेट अभिषेक’ की खास रणनीति से फंसे नंबर-1 बल्लेबाज, नीदरलैंड की प्लानिंग रही कामयाब

टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?