Breaking News

छत्तीसगढ़ में पोस्टर वार, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर हमला बोला है। इस पोस्टर को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है।

बीजेपी के इस पोस्टर में राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि गुलाब के फूलों से स्वागत करने के बाद भी भूपेश बघेल और दीपक बैज पर फूलोदेवी की ‘सोनिया सेवा’ भारी पड़ गई।

जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि भूपेश बघेल अपने बेटे के लिए और दीपक बैज खुद को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।

पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि प्रियंका गांधी कह रही हैं कि फूलोदेवी ने उनकी मां की सेवा की है, इसलिए उन्हें मौका दिया गया है। इसी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

इस पोस्टर के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।

About admin

Check Also

‘नदी किनारों पर बैठकर समंदर को नापना छोड़ दो…’, BJP विधायक ब्रजभूषण की मंच से चेतावनी, अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

‘नदी किनारे बैठकर समंदर नापना छोड़ दो’—BJP विधायक ब्रजभूषण की मंच से चेतावनी, अपनी ही …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?