Breaking News
abania's pm

जब अल्बानिया के पीएम एडी रामा ने इटली की पीएम मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठकर किया स्वागत, वीडियो हुआ वायरल

टिराना (अल्बानिया): यूरोपीय राजनीतिक समुदाय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के स्वागत में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। एक वायरल वीडियो में रामा, मेलोनी के सामने घुटनों पर बैठते और हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

जैसे ही मेलोनी रेड कार्पेट पर पहुंचीं, एडी रामा उनके स्वागत में न केवल झुके बल्कि घुटनों पर बैठकर अभिवादन किया। इस विनम्रता से मेलोनी मुस्कुराईं और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया।

टिराना में हो रहा है सम्मेलन

यह दृश्य अल्बानिया की राजधानी टिराना का है, जहां यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी (EPC) समिट का आयोजन हुआ। जॉर्जिया मेलोनी इटली का प्रतिनिधित्व करने इस उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंची थीं। जैसे ही वे पहुंचीं, रामा ने सार्वजनिक रूप से उनका स्वागत कर एक अद्वितीय संदेश दिया— सम्मान और मैत्री का।

यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने पसंद किया है। लोग एडी रामा की सादगी और विनम्रता की सराहना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “राजनीति में शिष्टाचार का बेहतरीन उदाहरण” बताया है, जबकि कई ने मेलोनी के लिए रामा के विशेष सम्मान को दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का संकेत माना।

पहले भी दिखा चुके हैं सम्मान

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब एडी रामा ने जॉर्जिया मेलोनी के लिए कुछ विशेष किया हो। इससे पहले जनवरी में अबू धाबी में हुए वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान मेलोनी के जन्मदिन पर रामा ने उन्हें एक खूबसूरत स्कार्फ भेंट किया था और विशेष रूप से उन्हें बधाई दी थी।

About Chandni Khan

Check Also

iran

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी से सहयोग निलंबित किया

तेहरान:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को देश को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?